फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cylinder divided into three parts, hole in 9 inch wall of the house

Mathura News: तीन हिस्सों में बंटा सिलिंडर, घर की 9 इंची दीवार में सुराख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cylinder divided into three parts, hole in 9 inch wall of the house
मथुरा। फटने के बाद दूर पड़ा सिलिंडर का टुकड़ा। - फोटो : mathura
मथुरा। ऑक्सीजन सिलिंडर फटने का धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ उसकी एक दीवार गिर गई दूसरी 9 इंची दीवार में छेद हो गया। मैन गेट उखड़कर दूर गिरा और कपड़े धुलने वाली मशीन के परखच्चे हो गए। सिलिंडर भी तीन हिस्सों में बंट गया। एक हिस्सा 20 मीटर दूर गिरा, जहां पड़ोसी के घर का छज्ज टूट गया। कई मकानों में दरादें भी आईं हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घर में तीन ऑक्सीजन सिलिंडर रखे थे। दो बेसमेंट में एक ग्राउंड फ्लोर पर। ग्राउंड फ्लोर पर ही संजना सिलिंडर से गिलट का काम रहीं थीं। इसी दौरान सिलिंडर फट गया। हालांकि परिवार वाले इस बात से इन्कार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि गिलट का काम बेटे करते हैं। संजना तो घरेलू कार्य को संभालती थीं। धमाके से आसपास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी उखड़ गईं।
विज्ञापन

किसी के मकान का प्लास्टर टूट गया तो किसी के खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। कई घरों की दीवारों में दरारें भी आईं हैं। पड़ोसी विनय ने बताया है कि सिलिंडर का एक हिस्सा उनके घर के दरवाजे पर गिरा, जहां काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। वहीं पड़ोसी शंकर लाल ने बताया है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उनके कानों में अभी तक आवाज गूंज रही है। हादसे के बाद कॉलोनी के लोग सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया है कि संजना मंगलवार की शाम पति और परिवार के साथ वृंदावन के वैष्णो देवी मंदिर घूमने गई थीं। रात सभी लोग घर पहुंचे। इसके बाद बुधवार को पति और जेठ काम पर चले गए, जबकि संजना उसकी जेठानी और भतीजा घर पर ही थे। संजना पायल बनाने का काम कर रही थीं। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। पति आकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपती की नौ माह पहले ही शादी हुई थी।

---
एक माह पहले भी हुआ था ऑक्सीजन सिलिंडर में ब्लास्ट
ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट की यह एक महीने में दूसरी घटना है। पहली घटना 17 जनवरी को थाना कोतवाली इलाके के बीएसए रोड पर हुई थी। यहां गैस रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया था। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए थे। अब फिर ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article