फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cycle track will be developed in mathura

साढे़ छह करोड़ के ट्रैक पर दौड़ेगी साइकिल

Wed, 20 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 20 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
cycle track will be developed in mathura
मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र में अब साढे़ छह करोड़ रुपये लागत से बने ट्रैक पर साइकिल दौड़ेंगी। इसके लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन में साइकिल ट्रैक बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। जल्द ही मथुरा में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में साइकिल ट्रैक बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए मथुरा जिले में यह दायित्व मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को दिया गया है।
विज्ञापन


प्राधिकरण राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप मथुरा के साथ वृंदावन में भी साइकिल ट्रैक बनाने जा रहा है। वृंदावन में रुक्मिणी विहार क्षेत्र में करीब 3.5 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बन रहा है। इस पर 1.3 करोड़ की लागत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विप्रा मथुरा में करीब छह किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाएगा। यहां इसके लिए टैंक चौराहे से औरंगाबाद होते हुए गोकुल बैराज तिराहे तक चयन किया गया है। इस पर करीब 5 करोड़ के खर्च का प्रस्ताव है।

इस कार्य को विप्रा ने दो चरणों में पूरा करने का फैसला किया है। पहले चरण में प्रस्तावित साइकिल ट्रैक पर 2.15 करोड़ खर्च हो रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मथुरा में भी जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा।



मथुरा-वृंदावन में साढे़ छह करोड़ की लागत से साइकिल ट्रैक का निर्माण होने जा रहा है। इसमें वृंदावन स्थित रुक्मिणी विहार में काम शुरू हो गया है। जल्द मथुरा में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी।
- सीपी सिंह उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed