{"_id":"67ac6c5e5a29852071077b37","slug":"cyber-fraud-done-with-colonel-wife-in-mathura-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सीबीआई अफसर बोल रहा हूं...', कर्नल की पत्नी को दिखाया गिरफ्तारी का डर, ट्रांसफर कराए 28 लाख; ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सीबीआई अफसर बोल रहा हूं...', कर्नल की पत्नी को दिखाया गिरफ्तारी का डर, ट्रांसफर कराए 28 लाख; ऐसे खुला राज
Wed, 12 Feb 2025 03:10 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 12 Feb 2025 03:10 PM IST
सार
साइबर अपराधियों की धमकी से डरी महिला ने 28 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें जब अपने साथ हुई साइबर ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र की सारंग वाटिका निवासी कर्नल स्व. वीरेंद्र कुमार की पत्नी नीना चौधरी से 15 जनवरी को ठगों ने सीबीआई अफसर बनकर 28 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी से मुलाकात के बाद साइबर थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़िता के अनुसार, 15 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन से विजय खन्ना बताया। इसके साथ ही कहा कि नरेश गोयल के साथ मिलकर मनी लॉन्ड्रिंग की है। इसके बाद सीबीआई अफसर बनकर एक शख्स ने बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने कहा कि मामले को रफा-दफा करने के लिए सुबह भारत के मुख्य न्यायाधीश से बात कराएंगे। अगले दिन फोन आया और किसी व्यक्ति से बात कराई। उसने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में वारंट जारी हुआ है। गिरफ्तारी से बचने के लिए 28 लाख रुपये मांगे।
पीड़िता के अनुसार, वह इतनी घबरा गईं कि ठगों के बताए नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने अपने परिजन को बात बताई तो उन्होंने बताया कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है। पीड़िता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गईं, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के आदेश पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। साइबर थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर हुए थे वह खाता बंद हो गया है। साइबर की टीम खाता धारक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।