फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cyber criminals cheated Rs 75 thousand on the pretext of arresting an advocate in rape case

Mathura News: साइबर अपराधियों ने दुष्कर्म में अधिवक्ता की गिरफ्तारी का झांसा देकर 75 हजार ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cyber criminals cheated Rs 75 thousand on the pretext of arresting an advocate in rape case
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की एक पॉश कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता की दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी होने व उसे छोड़ने के नाम पर उसके पिता को झांसे में लेकर 75 हजार रुपये ऐंठ लिए। अधिवक्ता ने थाना हाईवे में इस संबंध में मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात साइबर अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता ने बताया कि 24 जनवरी को उनके पिता को साइबर अपराधियों द्वारा फोन किया गया। बताया गया कि उनका बेटा (अधिवक्ता) दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। फोन पर अपराधियों ने बनावटी आवाज भी बनाई, जिससे पिता सहम गए।
विज्ञापन


अपराधियों ने पिता से ढाई लाख रुपये की मांग की। पिता ने आनन-फानन में दो बैंक खातों में तीन बार में 75 हजार रुपये भेज दिए। उसी दिन शाम को वह घर पहुंचे तो पूरे मामले का राजफाश हुआ। थाना हाईवे में इस संबंध में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed