फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cut money used to be used during Congress rule

Mathura News: कांग्रेस के शासन में चलती थी कट मनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Cut money used to be used during Congress rule
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में उन्ही के प्रधानमंत्री कहते थे कि केंद्र से एक रुपया जाता है, जो गरीब के पास पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाता है। वो चकली का रुपया था क्या, जो सड़क पर चलकर घिस जाता था। ये कांग्रेस की नियत में खोट का नतीजा था। क्योंकि उसमे कट मनी लगती थी। आज दिल्ली से 100 रुपया चलता है तो गरीब के खाते तक पूरा रुपया पहुंचता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को कुम्हेर और सीकरी में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस बार भी राजस्थान में सभी सीटें जीतकर 25 खिले हुए कमल मोदी को पहुंचाने हैं। कहा कि 2014 के बाद से देश में विकास हुए, योजनाओ का लाभ गरीबों को मिलने लगा है। दुनिया में भारत का मान बढ़ा है।
विज्ञापन


सीएम ने दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे की तारीफ करते हुए लोगों से पूछा कि इस पर चलने में कैसा लगता है। कहा कि देश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज पहुंचाने का काम मोदी ने किया है। कहा कि पहले कोई गरीब बैंक नहीं जाता था, लेकिन मोदी ने देश के सभी गरीबों के बैंक खाते खुलवाए। अब उनके खाते में सीधा रुपया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश में सबसे ज्यादा राज किया, लेकिन 70 साल बाद भी देश के गांव शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली की मांग कर रहे हैं। हर घर में बिजली पहुंचने का काम मोदी ने किया है। नल से जल का काम मोदी कर रहे हैं। उन्होंने ईआरसीपी को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। कहा कि इस योजना से सीकरी और मोतीझील भी भरेगी। कहा कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, सरकार देते-देते नहीं थकेगी।


पंजा मत दिखाओ, इसने तो गंजा कर दिया...
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में गिरिराजजी, महाराजा सूरजमल स्मारक, राजा खेमकरण का स्मारक, डीग व रुपबास के महल सहित बयाना के किले को पर्यटन से जोड़ने का काम किया गया है। भाषण के बाद जब जनता हाथ उठाकर पंजा दिखने लगी, तो सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि पंजा मत दिखाओ, इसने तो गंजा कर दिया देश को। हनुमान जी की तरह मुट्ठी बांधिए। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूंछरी पहुंचे और श्रीनाथ मंदिर में दर्शन कर दुग्धाभिषेक किया।


जाटों को आरक्षण का फायदा मिलकर रहेगा
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कुम्हेर की जनसभा में जाट समाज के लोगों को साधने की कोशिश की। आरक्षण की मांग को लेकर कुछ लोगों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन पर कहा कि केंद्र में भरतपुर और धौलपुर के जाटों को आरक्षण का फायदा मिलकर रहेगा। हमने सकारात्मक रिपोर्ट भेज दी है, फिर भी लोग राजनीति कर रहे हैं। कहा कि भरतपुर व धौलपुर के जाटों को केंद्र में ओबीसी आरक्षण के लिए समाज के नेताओं ने संपर्क किया था। हम ओबीसी आयोग में अपनी बात मजबूती से रखेंगे।

विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र में जाटों को आरक्षण का फायदा मिलकर रहेगा। कहा कि इस मुद्दे पर लोग राजनीति कर रहे हैं। जबकि हमने पहले ही तीन सदस्सीय कमेटी गठित कर पॉजिटिव रिपोर्ट भी भेज दी। कहा कि केंद्र में भी भाजपा की सरकार आने वाली है। फिर आप (जाट नेता) फालतू में ये क्यों कर रहे हो। कहा कि भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली सांसद चुनकर जाएंगे तो इनको भी पीछे लगाएंगे। हर दिन ओबीसी आयोग भेजेंगे और कहेंगे कि आरक्षण को पूरा कराओ।



चल रहा गंगाजल अभियान
गौरतलब है भरतपुर-धौलपुर आरक्षण संघर्ष समिति ने बीते कई दिन से जिले में भाजपा के खिलाफ गंगाजल अभियान चला रखा है। जाट समाज के नेता गांव-गांव जाकर लोगों को हाथों में गंगाजल लेकर भाजपा के विरोध में शपथ दिला रहे हैं। जाट नेताओं का कहना है कि आचार संहिता लागू होने से पहले केंद्र में दोनों जिलों के जाटों को ओबीसी आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इससे जाट समाज भाजपा से खफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed