Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Customers gathered in banks to exchange two thousand notes

Mathura News: दो हजार के नोट बदलवाने बैंकों में जुटे ग्राहक

Wed, 24 May 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 24 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Customers gathered in banks to exchange two thousand notes
मथुरा। दो हजार का नोट बदलने की प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को बैंकों का माहौल नोटबंदी जैसा रहा। अधिकारी से लेकर ग्राहक तक दो हजार के नोट जमा करने की जानकारी लेते नजर आए। हालांकि लाइन किसी भी बैंक में नहीं लगी परंतु बैंकों के बाहर ऐसे दलाल सक्रिय दिखे जो कि एक-एक नोट रखने वालों की सेवा करने को तैयार रहे। सुबह बैंकों के खुलने से पहले ही दो हजार का नोट लिए लोगों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन



होलीगेट स्थिति केनरा बैंक पर दोपहर तक 10-15 लोग दो हजार के नोट लेकर पहुंचे। बैंक कर्मियों इनके नोट बदलने का काम किया। वहीं एक्सिस बैंक के प्रबंधक के मुताबिक उनके यहां लोगों में उत्सुकता अवश्य थी, परंतु भीड़ नहीं रही। केनरा बैंक के एलडीएम ताराचंद चावला ने बताया कि जनपद में केनरा की करीब ढाई सौ शाखाओं में कर्मचारी तथा प्रबंधक इस काम को लेकर सक्रिय रहे। दो हजार का नोट चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद निष्कि्रय खाते भी सकि्र? हो गए हैं। बैंकों में लाखों में ऐसे खाते हैं, जिनका उपयोग नहीं किया जा रहा था। दो हजार के नोट वापस होने की गाइडलाइन के बाद इन खातों में सक्रियता दिखने लगी है। बैंकों के करेंसी चेस्ट की जानकारी आरबीआई ने पहले ही ले ली। ताकि नोटबंदी जैसी गड़बड़ी ना हो।
विज्ञापन



पेट्रोल पंपों पर आ रही परेशानी
पेट्रोल पंपों पर दो हजार के नोट को लेकर खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंपों पर पहुंच रहे ग्राहकों द्वार दो हजार का नोट दिया जा रहा है। जगदीश फिलिंग स्टेशन के संचालक जगदीश सिंह ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर दो हजार का नोट लेकर बहुत लोग आ रहे हैं । कपूर पेट्रोल पंप के मालिक विनीत कपूर ने बताया कि वह कोशिश कर रहे हैं कि कोई निराश न हो। वह प्रतिदिन इन नोटों के बदलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed