फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural,vrinadavan,Kumbh

वृंदावन कुंभ में भूखा नहीं रह रहा कोई

Sat, 20 Feb 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
cultural,vrinadavan,Kumbh
वृंदावन (मथुरा)। अगर आप वृंदावन में यमुना के तट पर आयोजित हो रहे कुंभ को देखने आ रहे हैं तो फिर भोजन प्रसादी की फिर्क मत करिए। यहां सामाजिक संस्थाएं ही नहीं संतों के शिविर में भी भोजन प्रसादी कराई जा रही है। लोगों को बुलाकर उन्हें भाव पूर्वक प्रसाद खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में अनेक स्थान आश्रमों के रूप में ऐसे हैं, जहां निरंतर अन्न क्षेत्र का संचालन होता है। इनके अलावा कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं इस कार्य में अहम भूमिका निभाती आ रही हैं। इन दिनों इस पावन भूमि पर वैष्णव संतों का कुंभ लगा है तो अनेक सामाजिक संगठनों ने यमुना किनारे अन्न क्षेत्र आरंभ कर दिए हैं। यहां साधु-संतों के साथ आम भक्त भी प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कई शिविरों में सुबह नाश्ता अलग कराया जा रहा है। कहीं कच्ची रोटी और चावल की प्रसादी है तो कहीं पूड़ी सब्जी मिल रही है। तरह-तरह के व्यंजन अलग-अलग शिविरों में भक्तों को परोसे जा रहे हैं। साधु-संतों के साथ भक्तों की सेवा का यह अनूठा कार्य वृंदावन कुंभ में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

--
डॉक्टर भी नि:शुल्क सेवा दे रहे
विभिन्न शिविरों में तरह-तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सरकारी चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं के अलावा निजी चिकित्सक भी यहां नि:शुल्क सेवा के लिए आ रहे हैं। सेवा का यह भाव सिर्फ वृंदावन के आश्रम और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए शिविरों तक सीमित नहीं है। देश भर से आए अखाड़े और खालसाओं में भी सेवा का यही भाव दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक भी सेवा के लिए आगे आए
वृंदावन कुंभ में बैंक क्षेत्र भी बैंकिंग के अलावा अन्य सुविधाएं यहां आने वाले साधु-संत और भक्तों को प्रदान कर रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के साथ वाटर एटीएम की सुविधा दे रहा है। यह दोनों सुविधाएं चार संप्रदाय और निधिवन शिविर पर मौजूद हैं। एचडीएफसी ने चिकित्सा सेवा और एटीएम सेवा प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed