फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cultural training begins at Amarnath Girls Degree College

Mathura News: अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सांस्कृतिक प्रशिक्षण का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cultural training begins at Amarnath Girls Degree College
सांस्कृतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  प्रो. दिनेश खन्ना को सम्मानित करते पदाधिकारी।
मथुरा। अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गीता शोध संस्थान वृंदावन और रासलीला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 3 माह के विशेष सांस्कृतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ब्रज के युवाओं को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और ब्रज के सांस्कृतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए प्रेरित करना है। यदि युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं को समझेगी और अपनाएगी तो ब्रज संस्कृति अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ेगी। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण हमारी पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में युवाओं को भारतीय संस्कृति की ओर प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण आवश्यक हैं।
विज्ञापन

प्रारंभ में डॉ. मीता और डॉ. आरती पाठक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य प्रशिक्षक रितु ठाकुर, आकाश शर्मा और मानसी शर्मा ने विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया। प्रो. दिनेश खन्ना छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयोजन कॉलेज के इतिहास विभाग की प्रवक्ता डॉ. मांडवी राठौर द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed