फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural,temple

विधान सभा की आश्वासन समिति के सदस्यों ने किए गिरिराज जी के दर्शन

Wed, 03 Feb 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
cultural,temple
विधानसभा की आश्वासन समिति के पदाधिकारियों का स्वागत करते स्थानीय लोग। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति के सदस्यों ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की। आश्वासन समिति के सभापति श्यामसुंदर शर्मा के साथ नौ सदस्यों ने मंगलवार को दानघाटी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन कर मनौती मांगी। एसडीएम राहुल यादव व सीओ रविकांत पाराशर ने समिति के सदस्यों की अगवानी की। सेवायत ठेकेदार मथुरा प्रसाद कौशिक, रमाकांत कौशिक, पवन कौशिक ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

समिति के सभापति श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि समिति आगरा, मथुरा व फिरोजाबाद के चार दिवसीय दौरे पर है। समिति में अलीगढ़ के विधायक दलवीर सिंह, फिरोजाबाद विधायक मनीष असीजा, फतेहपुर विधायक विक्रम सिंह, बंदायू विधायक राजीव कुमार सिंह, फर्रूखाबाद विधायक सुशील शाक्य, बहराइच विधायक सुभाष त्रिपाठी, बाराबंकी विधायक बैजनाथ रावत व श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय शामिल थे। समिति का गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष खेम चंद शर्मा, विपिन गौड़ आदि ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed