{"_id":"57406a584f1c1bdb6aac7909","slug":"cultural-program-in-thakur-radharaman-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकट्योत्सव पर राधारमणलाल का महाभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकट्योत्सव पर राधारमणलाल का महाभिषेक किया
अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्राकट्योत्सव पर राधारमणलाल का महाभिषेक किया
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सप्तदेवालयों में से एक माध्वगौड़ीय संप्रदाय के ठाकुर राधारमणलाल मंदिर में शनिवार को ठाकुरजी का प्राकट्योत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
सुबह सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी के श्रीविग्रह का मनों दूग्ध, दही, घी, शहद, बूरा और जल से महाभिषेक किया। इसके बाद समाज गायन और मंगल बधाई गीत हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
आराध्य के प्राकट्योत्सव पर हर कोई उनकी एक झलक पाने को आतुर दिख रहा था। भक्तजनों ने ठाकुर राधारमणलाल केअद्भुत सौंदर्य और अनंत माधुर्य की सुंदर झांकी का दर्शन लाभ लिया। इसके बाद सेवायतों ने पंचामृत प्रसाद वितरित किया। शृंगार आरती के दर्शनों के लिए मंदिर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
राधारमणलाल के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। शाम के समय भव्य फूलबंगला सजाया गया। मंदिर को रंग-बिरगे गुब्बारों और झालरों से भव्यता पूर्वक सजाया गया। मंदिर प्रबंधन ने शरबत की प्याऊ लगाई। यहां विदेशी श्रद्धालुओं ने भी दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सेवा की।
महाभिषेक अवसर पर मंदिर में सेवायत श्रीवत्स गोस्वामी, पद्मनाभ गोस्वामी, पद्मलोचन गोस्वामी, आलोक गोस्वामी, अनिल गोस्वामी, अनुभूति कृष्ण गोस्वामी, पुलिन गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, शरद गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।