फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural

अशोक सिंघल सहित तीन को मरणोपरांत मिलेगा भामाशाह रत्न सम्मान

Tue, 19 Jan 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
cultural
मांट (मथुरा)। विहिप के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल, प्रमुख गीतकार, संगीतकार व गायक रविंद्र जैन एवं फिल्म अभिनेता भारत भूषण को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद मरणोपरांत भामाशाह रत्न सम्मान से सम्मानित करेगी। यह सम्मान 6 व 7 फरवरी को अलीगढ़ में आयोजित वैश्य कुंभ में उनके परिजनों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता अपनी टीम के साथ मंगलवार को मांट पहुंचे। वैश्य समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें वैश्य कुंभ में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैश्य महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज में एकजुटता बनाए रखने व चुनावों में उनकी आबादी के अनुपात में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा टिकट देने की अपील मंच से की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वैश्य महाकुंभ में 13 राज्यों के 190 जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रदेश में 110 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां वैश्य वोट निर्णायक स्थिति में हैं।
विज्ञापन

वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरिओम अग्रवाल ने बताया कि अलीगढ़ के दो दिवसीय अधिवेशन से पहले 31 जनवरी को मांट विधानसभा क्षेत्र के संभी वैश्यों का एक कार्यक्रम सहभोज के साथ सुरीर में आयोजित होगा। इसमें राज्य मंत्री महेश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री अमित वार्ष्णेय, प्रदेश मंत्री दिनेश बिंदल, प्रदेश महामंत्री (युवा) लोकेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, जिला महामंत्री मनोहर लाल अग्रवाल, मनोज गोयल, मुनीश गोयल, टिंकू सेठ, हर्ष अग्रवाल, गोपाल नारायन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed