फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural,kumb mela

सांस्कृतिक मंच पर हुआ अतरौली और हाथरस के बीच रसिया दंगल

Mon, 08 Mar 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
cultural,kumb mela
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के सांस्कृतिक पंडाल में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतरौली अलीगढ़ के संजय शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा मनोज शर्मा-खिच्चो आटे वाले हाथरस के बीच रसिया दंगल हुआ। दोनों ओर से कलाकारों द्वारा सवाल-जवाब की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मथुरा के दिनेश शर्मा ग्रुप द्वारा फाग और चरकुला की प्रस्तुति की गई। स्वर कोकिला माधुरी शर्मा ने ब्रज लोकगीत की प्रस्तुत दी। उन्होंने ब्रज के प्राचीन लोक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रासाचार्य देवकीनन्दन शर्मा के निर्देशन में रास की प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

अवसर पर संस्कृति विभाग के कमलेश कुमार पाठक, वृंदावन शोध संस्थान के निर्देशक सतीश चंद दीक्षित, रजत शुक्ला ने सभी कलाकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में राम विनोद भट्ट, ममता झा, डॉ. बीबी चतुर्वेदी, संजय शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, डॉ. विनोद बनर्जी, अनूप शर्मा, ब्रजमोहन गिरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed