फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cruises and speedboats will resume operations on the Yamuna River, with pilgrims enjoying the ghats

Mathura News: यमुना में फिर चलेगा क्रूज एवं स्पीड बोट, श्रद्धालु करेंगे घाटों का दीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cruises and speedboats will resume operations on the Yamuna River, with pilgrims enjoying the ghats
वृंदावन। लंबे समय से क्रूज का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। नए साल से यात्रियों के लिए फिर से यमुना में क्रूज और स्पीडबोट चलाने जा रही है। इसके लिए मथुरा क्रूज लाइंस के प्रबंधक और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बीच सहमति बन गई है। नये साल पर क्रूज के संचालन की संभावना है। इससे पहले दुबई से तकनीशियनों की टीम आएगी और पिछले एक साल से खड़े क्रूज और स्पीड बोट की मरम्मत करेगी। एजेंसी द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देशभर से वाले तीर्थयात्रियों को वाटर एडवेंचर और यमुना में नगर के घाटों की सैर कराने के लिए एक वर्ष पहले मथुरा क्रूज लाइंस द्वारा क्रूज का संचालन किया गया था। प्रशासन के आदेश पर चले इस क्रूज संचालन का ट्रायल ही हुआ था कि स्थानीय नाविकों के विरोध के चलते इसका संचालन बंद हो गया। पिछले एक साल से केसी घाट पर खड़ा क्रूज जर्जर हालत में पहुंच गया। लंबे समय के बाद फिर से मथुरा क्रूज लाइंस क्रूज का संचालन करने जा रही है। इसमें यात्रियों को क्रूज में केसी घाट से वराह घाट तक घाटों का भ्रमण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने इसकी तैयारी फिर से शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मथुरा क्रूज लाइंस के सीईओ राहुल शर्मा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष से मिले और फिर से क्रूज संचालन पर वार्ता हुई। अधिकारी की सहमति के बाद कार्यदायी संस्था ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 3 शिफ्ट में क्रूज का संचालन यमुना नदी में किया जाएगा। 45 मिनट के इस सफर के लिए पर्यटकों को 450 रुपये का किराया देना होगा, जिसमें स्नैक्स भी शामिल होगा। अगर कोई पर्यटक बिना स्नैक्स के क्रूज की सवारी करना चाहते हैं तो उन्हें मात्र 350 का किराया देना होगा। यह क्रूज 125 सीटर है। जिस स्थान से पर्यटकों को क्रूज पर सवार करवाया जाएगा, सफर पूरा करने के बाद उसी स्थान पर लोगों को क्रूज से उतारा जाएगा। क्रूज की सवारी के लिए लोग मथुरा क्रूज की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।्र
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा क्रूज लाइंस के सीईओ राहुल शर्मा ने बताया कि जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में फिर से क्रूज यमुना में चलेगा। क्रूज के साथ स्पीड बोट भी चलाई जाएंगी। इससे पहले दुबई से तकनीशियनों की टीम वृंदावन आकर क्रूज और स्पीड बोट की सर्विस करेगी। इसके बाद तीन दिन ट्रायल करने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed