फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowds of devotees gathered in Barsana on Radha Ashtami fair

राधाष्टमी मेला: श्रद्धालुओं का उमड़ेगा हुजूम..सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता, पहली बार घर बैठे हो सकेंगे दर्शन

Wed, 27 Aug 2025 04:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 27 Aug 2025 04:58 PM IST
सार

राधा रानी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बरसाना में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। ऐसे में मेले के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मेडिकल टीमें, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in Barsana on Radha Ashtami fair
राधाष्टमी मेला की तैयारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को कस्बे के लोक निर्माण विभाग के सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि महोत्सव की ड्यूटी केवल नौकरी नहीं बल्कि राधारानी की सेवा और साधना होगी।
विज्ञापन


बैठक से पूर्व एडीजी आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कहा कि राधाष्टमी पर 18 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में अधिकारियों को मोबाइल में उलझने के बजाय सेवा-भाव से ड्यूटी करनी होगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों से मधुर व्यवहार बनाए रखने और धैर्यपूर्वक श्रद्धालुओं की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही भक्ति और मधुर वाणी ही सेवा है। नगर पंचायत को सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। भंडारों को अनुमति देते समय उनके साउंड की आवाज सीमित रखने की शर्त रखी जाए ताकि कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र की सूचना हर भक्त तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी शैलेश पांडेय ने बताया कि मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 155 सीसीटीवी कैमरे और 6 वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। छह जोन और 18 सेक्टरों में कुल 2642 अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। 
 

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। नालियों पर ढकाव नहीं हो, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परिवहन विभाग की 165 बसें चलेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मंदिर में 32 सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। बैठक में एमवीडीए के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, एडीएम डॉ. पंकज कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, सीएमओ डॉ. संजीव कुमार, नगर पंचायत प्रतिनिधि पदम फौजी आदि मौजूद रहे।

पहली बार होंगे राधारानी जन्मोत्सव के लाइव दर्शन
श्रीलाडलीजी मंदिर प्रबंधन समिति ने राधाष्टमी जन्मोत्सव को पहली बार डिजिटल आभा से जोड़ने का निर्णय लिया है। राधारानी के जन्माभिषेक का सीधा प्रसारण मंदिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर क्यूआर कोड के माध्यम से किया जाएगा। इससे देश-विदेश में बैठे भक्तजन घर बैठे दिव्य दर्शन पा सकेंगे।

मंदिर रिसीवर सुशील गोस्वामी और डॉ. यज्ञ पुरुष गोस्वामी ने बताया कि राधाष्टमी पर सुबह 4 से 5 बजे तक होने वाले जन्माभिषेक में सभी श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष दर्शन करा पाना संभव नहीं होता। किसी भक्त का हृदय विरक्त न हो, इस संकल्प के साथ समिति ने सेवायतों की अनुमति लेकर यह व्यवस्था बनाई है। बताया कि कस्बे में भीड़ वाले स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को आराम से राधा जन्मोत्सव के दर्शन हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed