{"_id":"6a395fb627ec7bccc404cd0d","slug":"crowd-of-devotees-surges-at-banke-bihari-temple-at-vrindavan-in-mathura-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, पुलिसकर्मियों के भी फूले हाथ-पांव; रेलिंग लगाकर संभाली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, पुलिसकर्मियों के भी फूले हाथ-पांव; रेलिंग लगाकर संभाली व्यवस्था
Mon, 22 Jun 2026 09:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:45 PM IST
सार
पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को क्रमवार (लाइन में) आगे बढ़ाया, जिससे घंटों इंतजार के बाद ही सही, लेकिन दर्शन सुचारू रूप से चलते रहे। श्रद्धालुओं की भारी तादाद के कारण शहर के मुख्य चौराहों और एंट्री पॉइंटों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के विश्वप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को दर्शनों के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मंदिर की ओर जाने वाले सभी मार्ग और संकरी गलियां छोटी पड़ गईं। पूरा क्षेत्र राधे-राधे और बांके बिहारी लाल की जय के गूंजते जयकारों से भक्तिमय हो गया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त रेलिंग व बैरिकेडिंग की गई। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को क्रमवार (लाइन में) आगे बढ़ाया, जिससे घंटों इंतजार के बाद ही सही, लेकिन दर्शन सुचारू रूप से चलते रहे। श्रद्धालुओं की भारी तादाद के कारण शहर के मुख्य चौराहों और एंट्री पॉइंटों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के पहिये थम गए और गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। गर्मी और लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। घंटों तक लाइनों में खड़े रहने के बाद जैसे ही भक्तों को ठाकुर जी की एक झलक मिली, उनकी सारी थकान दूर हो गई। चंडीगढ़ से आईं रीना भाटिया ने कहा कि मंदिर मार्ग पर रेलिंग लगने से यह हुआ कि धक्का मुक्की नहीं हुई, लेकिन गर्मी से थोड़ी दिक्कत तो आईं।
विज्ञापन
हालांकि मंदिर पहुंचने पर ठाकुर जी को देखकर सबकुछ ठीक हो गया। पंजाब से आए हरेंद्र अरोड़ा का कहना था कि मंदिर में तो सब व्यवस्था ठीक लगीं, लेकिन बाहर अभी और सुधार की आवश्यकता है।