फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd gathered to get liquor, beer and cannabis shops

Mathura News: शराब, बीयर और भांग की दुकान लेने के लिए लगी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to get liquor, beer and cannabis shops
मथुरा। आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में अंग्रेजी-बीयर, देशी शराब और भांग की दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया। इसमें 13 ऐसी भी दुकान थीं जिनके लिए सिर्फ एक-एक आवेदन आया था।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि तीन चरणों में 196 देशी शराब की दुकान के लिए 3686 आवेदन, 209 अंग्रेजी और बीयर की दुकान के लिए 3606, 7 मॉडल शॉप के लिए 101 आवेदन तथा 49 भांग की दुकान के 2229 आवेदन प्राप्त हुए। जांच में दो आवेदन निरस्त हो गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, सहायक आबकारी आयुक्त शैलेश शुक्ला के निर्देशन में पूरी पारदर्शिता के बीच लॉटरी पद्धति से जिले की सभी दुकानों का आवंटन हो गया। लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed