{"_id":"63b2fd61ef8ea56fbc644815","slug":"crowd-gathered-in-shribanke-bihari-temple-on-baikunth-ekadashi-mathura-news-mtr52707527","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बैकुंठ एकादशी पर उमड़ी ठा श्रीबांके बिहारी मंदिर में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बैकुंठ एकादशी पर उमड़ी ठा श्रीबांके बिहारी मंदिर में भीड़
विज्ञापन
वृंदावन। पौष मास की एकादशी पर ठाकुर श्रीबांके बिहारी की नगरी में भीड़ रही। शनिवार और रविवार की अपेक्षा सोमवार को भीड़ कम रही लेकिन फिर भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी। प्रशासन को इस का अंदाजा नहीं लग सका। सुबह सुरक्षा व्यवस्था में कमी की गई तो मंदिर और आसपास स्थिति बिगड़ गई।
सोमवार को एकादशी पर भीड़ के दबाव के कारण व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। सुबह मंदिर के द्वार खुलने से पूर्व ही हजारों लोग बाहर खड़े दिखाई दिए। दर्शन खुलते ही भक्त मंदिर में प्रवेश कर गए। धीरे-धीरे भीड़ इतनी बढ़ती गई कि दबाव को देखकर मंदिर के सुरक्षागार्ड और पुलिस कर्मी घबरा गए। मंदिर से पहले लगाए गए बैरियरों पर भीड़ को रोक कर लाइन के माध्यम से लोगों को मंदिर की ओर भेजा गया। वहीं मंदिर के अंदर जमा भीड़ बाहर निकलने का नाम नहीं ले रही थी। इससे कई बार व्यवस्थाएं ध्वस्त होते-होते बचीं। सोमवार को अधिकांश ऐसे लोग थे, जिन्हें रविवार को दर्शन नहीं हो सके। वहीं, शाम को भीड़ का दबाव कुछ कम दिखाई दिया।
इन मंदिरों में भी पहुंचे भक्त
राधारमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, राधा श्यामसुंदर मंदिर, राधा सनेह बिहारी मंदिर, कृष्ण-बलराम इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर आदि में आराध्य के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रांगण भगवान के यकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन
पंचकोसीय परिक्रमा लगाई
बैकुंठ एकादशी पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। सर्दी में प्रात: काल से ही यमुना स्नान कर भक्तजन संकीर्तन, भजन और दर्शन का आनंद लेते दिखाई दिए। भक्तों ने पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग राधारानी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।