{"_id":"5edb91f08ebc3e90835de8a8","slug":"croud-in-market-no-social-distance-no-mask-mathura-mathura-news-agr4449522183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में उमड़ रही भीड़, कैसे टूटेगी कोरोना की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में उमड़ रही भीड़, कैसे टूटेगी कोरोना की चेन
विज्ञापन
कोतवाली रोड पर भीड़ का नजारा।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। अनलॉक-1 के बाद से सड़कों पर भीड़ दिखाई देने लगी है। अधिकांश बाजारों में जाम के हालात हो रहे हैं। लोग सामाजिक दूूूरी का पालन नहीं कर रहे। बिना मास्क लगाए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे। ऐसे में कोरोना महामारी का खतरा बढ़ता हुआ ही दिखाई दे रहा है। सरकारें बेहद आवश्यक कार्य से बाहर जाने वालों को मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग बनाने पर जोर दे रही हैं।
बावजूद इसके बैकों, सब्जी मंडी के साथ शहर के बाजारों में दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देखी जा सकती हैं। जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
जिला प्रशासन का ढुलमुल रवैया दिख रहा है। वह सिर्फ सड़क पर निकल रहे बाइक व चार पहिया वाहनों पर ही केंद्रित होकर रह गया है। चालान काट कर सिर्फ सरकारी आकड़े दिखाकर खानापूर्ति करना है।
विज्ञापन
सरकार के आदेशों की अनदेखी आए दिन सब्जी मंडियों, सरकारी राशन की दुकानों और बाजारों में देखने को मिल रही है। यह भीड़ एकत्रित होकर बिना सोशल डिस्टेंसिंग बनाए महामारी को दावत दे रही है। यही हाल बैंकों का भी है, जहां सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुट जाती है और सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बिना झुंड बनाकर बैंक के गेट को घेर लेती है। जगह-जगह लग रही भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी पर जिला प्रशासन अनदेखी कर मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। होने वाली बड़ी अनहोनी को नजर अंदाज कर रहा है।
इन बाजारों में उमड़ी भीड़
शनिवार सुबह बाजार खुलते ही शहर के होलीगेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, विश्राम घाट बाजार, कोतवाली रोड, डीग गेट, भरतपुर गेट, कृष्णा नगर, महोली रोड, जयसिंहपुरा, घीया मंडी, आगरा रोड, आर्य समाज रोड पर दुकानों पर भारी भीड़ रही।
कई जगह हुए जाम के हालात
शनिवार को शहर के कोतवाली रोड, डीग गेट, आर्य समाज रोड, भरतपुर गेट, भूतेश्वर, कृष्णा नगर, जयसिंहपुरा, विकास बाजार के पास आदि क्षेत्रों में जाम के से हालात बने रहे। यहां वाहन फंसे रहे।