फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   criminal lover went live on Instagram and shot himself After girlfriend wedding in Mathura

UP: डोली चढ़ रही थी प्रेमिका... अर्थी सजा रहा था प्रेमी, इंस्टाग्राम पर आया लाइव; और फिर दहल गए लोगों के दिल

Sat, 03 Feb 2024 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 05:28 PM IST
सार

मथुरा में एक तरफ प्रेमिका डोली चढ़ रही थी। दूसरी तरफ प्रेमी अर्थी सजा रहा था। इंस्टाग्राम पर लाइव आया और इसके बारे में बातचीत की। इसके बाद ऐसा कदम उठाया कि देखकर लोगों के दिल दहल गए। 

विज्ञापन
criminal lover went live on Instagram and shot himself After girlfriend wedding in Mathura
शादी के फेरे

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को प्रेमिका की शादी होने पर एक अपराधी प्रेमी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात को उसकी प्रेमिका की शादी थी। कई दिनों से वह प्रेमिका को धमकी दे रहा था। कह रहा था कि दूल्हे को गोली मार देगा। दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद सुसाइड किया। घटना हाईवे थाना क्षेत्र के बाकलपुर गांव की है।  

विज्ञापन


इस पर भरतपुर रोड स्थित मैरिज होम पर पुलिस के साये में शादी हो रही थी। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इसके बारे में अपने फॉलोअर्स को जानकारी भी दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मोनू शर्मा (24) पुत्र ज्ञानी शर्मा निवासी नगला चंद्रभान, हाईवे के खिलाफ जानलेवा हमले, पुलिस पर हमले, आयुध अधिनियम जैसे संगीन धाराओं में छह मुकदमे दर्ज थे। मोनू की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पिता रेलवे से रिटायर्ड हैं। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का मोनू गलत संगत में पड़ गया और अपराध करने लगा। 
 

विज्ञापन

हाईवे पुलिस के अनुसार हाल में एक वारदात भी हुई थी। इसमें मोनू का नाम आया था। वह 15 दिन से घर से गायब था। उसके संबंध में शिकायत मिली थी कि उसने एक युवती, जिसे वह अपनी प्रेमिका बताता था, उसकी शादी को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। युवती व उसके दूल्हे को शादी करने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। इसका ऑडियो भी पुलिस के हाथ लग गया था। 
 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवती की भरतपुर रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी थी। पुलिस इसको लेकर अलर्ट थी। पुलिस के साये में शादी समारोह हो रहा था। तभी रात 10 बजे के करीब सूचना मिली कि मोनू शर्मा ने खुद को सिर में गोली मारकर जान दे दी है। पुलिस बाकलपुर पहुंची। परिजनों को सूचना दी गई। मोनू की मौत से उसकी पत्नी लक्ष्मी सहित पूरा परिवार शोक में डूब गया।

 

इंस्टाग्राम पर लाइव आया और मार ली गोली

आत्महत्या के संबंध में सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मोनू के युवती को दी गई धमकी को लेकर पुलिस अलर्ट थी। रात 10 बजे पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची। जांच में सामने आया कि मोनू छह-आठ साथियों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने से वह अधिक नशे में हो गया। 
 

इसी दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव आया और तमंचा निकालकर अपने माथे पर लगा लिया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने खुद ही माथे के बीचोबीच गोली मार ली। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। उसकी जांच की जा रही है। वहीं, अभी तक पुलिस को उसकी वह वीडियो हाथ नहीं लगी है। मगर, उसके कई इंस्टाग्राम दोस्तों से बात हुई है, उन्होंने यह वीडियो देखने की बात स्वीकारी है।

 

भाई के आने पर वीडियो आएगा सामने

सीओ के अनुसार मृतक मोनू शर्मा के भाई चिंटू से वार्ता हुई है। उसका कहना है कि लाइव वीडियो को उसने अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिया है। वह गुजरात में काम करता है। उसके आने पर उससे वीडियो लिया जाएगा। उसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

 

पुलिस के साये में हुई युवती की शादी

मोनू के आपराधिक इतिहास और उसके आपराधिक दोस्तों के गैंग को देखते हुए पुलिस युवती की शादी और सुरक्षा को लेकर बेहद अलर्ट थी। भरतपुर रोड पर लगातार गश्त की जा रही थी। मैरिज होम पर भी पुलिस तैनात रही थी। पुलिस के साये में शादी समारोह संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed