फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman died in misterous condition

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 11 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 11 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
woman died in misterous condition
मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
सकरवा रोड स्थित मकान में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायका पक्ष के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी हरि सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 30 जनवरी 2013 को उन्होंने अपनी बहन राधा का विवाह गांव दौसेरस हाल में सकरवा रोड गोवर्धन निवासी महेन्द्र के साथ किया था।
विज्ञापन


10 अप्रैल को शाम सात बजे फोन से अचानक उनकी बहन राधा की आकस्मिक मौत की सूचना ससुरालीजनों ने दी। सूचना पर वह परिवारीजनों सहित रात में करीब 12 बजे सकरवा रोड स्थित घर पहुंचे तो पता चला कि ससुराल पक्ष ने गांव दौसेरस ले जा कर राधा का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि सिंह ने पति महेन्द्र, ससुर हरि गोपाल, सास विमला सहित छह परिवारीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed