{"_id":"57a629464f1c1b27112b8a64","slug":"woman-died-in-accident-at-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
expressway in india
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात दो अलग-अलग हादसे हुए। इसमें एक हादसे में महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। डस्टर कार शुक्रवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। कोतवाली सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 80 के समीप चालक को झपकी आने से अनियंत्रित कार खड़े आयशर कैंटर से टकरा गई।
हादसे में कार में सवार अंजलि (28) निवासी जनपद शिवपुरी मध्य प्रदेश की मौत हो गई और उनके पति निखिल गोयल, बेटा पीहू, बेटी परी, चालक मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक, परिचालक कैंटर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल भेजा।
निखिल गोयल तेल व्यापारी बताए गए हैं। हादसे की सूचना पर निखिल गोयल के परिजन भी मथुरा आ गए। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
दूसरा हादसा शुक्रवार रात थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के समीप हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही हुंडई कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए। इन्हें नोएडा अस्पताल भेज दिया गया।