{"_id":"01a2b0bf913f5f07d15438a6fa8861d0","slug":"woman-cought-during-kidnapping-of-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का झांसा देकर स्कूल से ले जा रही थी बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का झांसा देकर स्कूल से ले जा रही थी बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र में मालगोदाम रोड स्थित रेलवे के स्कूल से छात्र-छात्राओं को बहला फुसला कर ले जाने का प्रयास कर रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने पहले तो महिला की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र में मालगोदाम रोड पर रेल बाल शिक्षा जूनियर हाईस्कूल है।
गुरुवार को स्कूल खुला था। सुबह 8:30 बजे एक महिला स्कूल के बाहर आई एलकेजी की चार वर्षीय छात्रा शिवानी पुत्री गजेंद्र सिंह गोपाल नगर, कक्षा तीन की सात वर्षीय छात्रा रजनी पुत्री बिजेंद्र सिंह, कक्षा सात के छात्र 12 वर्षीय गोपाल पुत्र गोविंद सिंह और कक्षा तीन के छात्र आठ वर्षीय चांदबाबू पुत्र सलीम को घुमाने लगी और खिलाने के लिए दुकान तक चलने की कहकर ले जाने लगी।
इस पर वहां मौजूद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने महिला से पूछताछ की। इस पर वह सकपका गई और भागने का प्रयास किया। लोगों ने महिला को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची बागबहादुर पुलिस महिला को चौकी ले आई। यहां महिला ने अपना नाम कमलेश निवासी आगरा बताया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
छह साल से अपनों को खोज रही आंखें
मथुरा। जिगर के टुकड़ों को देखने की आस में खुले आंखों का पानी सूख चला है लेकिन उनकी कोई सूचना नहीं मिली है। जिले में छह साल से लापता 37 बच्चों की तलाश उनके माता-पिता और परिवारीजनों को है। पुलिस की ओर से बच्चों की खोजबीन के लिए पैंफलेट बांटने से लेकर अन्य उपाय किए गए। फोटो और अन्य जानकारी पुलिस की वेबसाइट और चाइल्ड मिसिंग सेल पर डाली लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
इनका सुराग नहीं
- 18 माह की मुस्कान पुत्री अमन गांव बाटी वृंदावन से नौ दिसंबर 2014 से लापता है।
- 16 वर्षीय अंगूरी पुत्री शिवदीन निवासी गांव डारगुल थाना बलदेवगढ़ जिला टीकमगढ़, वृंदावन से 10 जनवरी से लापता है।
- 16 वर्षीय रेखा पुत्री प्रेम सिंह निवासी संजय नगर कालोनी मथुरा 14 मार्च से लापता है।