फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   unidentified bag found in jhelam express

झेलम एक्सप्रेस में लावारिस बैग से सनसनी

Sat, 23 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 23 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
unidentified bag found in jhelam express
झेलम एक्सप्रेस में लावारिस बैग से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
झेलम एक्सप्रेस के एस-6 कोच में एक लावारिस बैग और सूटकेस होने की सूचना पर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन आने से पहले ही जीआरपी के सिपाही प्लेटफार्म पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी ने ट्रेन स्टेशन पर पहुंचते ही कोच में रखे लावारिस बैग और सूटकेस को सावधानी पूर्वक उतारा। इसके बाद इन्हें जीआरपी थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां जांच करने के बाद पांच सदस्यीय समिति के समक्ष सूटकेस और बैग को खोला गया। इनमें कपडे़, सेना की वर्दी और कागजात मिलने के बाद जीआरपी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में मिले मोबाइल नंबरों पर फोन किया गया तो पता चला कि यह सेना में कार्यरत युवक के हैं। गलती से यह ट्रेन में छूट गए हैं। जीआरपी निरीक्षक पूरन सिंह चौहान ने बताया कि बैग में मिले मोबाइल नंबर पर सूचना दे दी गई है।


लाल बैग देखकर हाथ पैर फूले
ट्रेन में लावारिस मिले बैग में से एक सूटकेस का रंग लाल था। लाल रंग का लावारिस सूटकेस मिलने से जीआरपी के हाथ पैर फूल गए। वर्ष 2013 में भी ट्रेन में एक लाल रंग का लावारिस सूटकेस मिला था, इसमें एक युवती की लाश मिली थी। सूटकेस खुलने के बाद इसमें कुछ नहीं मिला तो जीआरपी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed