फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two girl student died in road accident

बस की टक्कर से दो छात्राओं की मौत

Thu, 24 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
two girl student died in road accident
छात्राओं के परिवारीजन
मंडी समिति चौराहे पर खड़ी दो छात्राओं को हरियाणा रोडवेज की बस ने चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस को चालक मौके से फरार हो गया। दोनों छात्राएं श्रीजी बाबा महाविद्यालय में बीकाम थर्ड ईयर की स्टूडेंट थीं।   
विज्ञापन


घटनाक्रम सुबह करीब नौ बजे का है। चौराहे पर गुंजन (19) पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी लाजपत नगर (थाना हाईवे) और राजलक्ष्मी (19) पुत्री धनंजय सिंह निवासी जयगुरुदेव आश्रम (थाना हाईवे) खड़ी हुई थीं। बताया गया कि गुंजन राधिका बिहार में कोचिंग से अपने भाई मनीष कुमार के साथ लौट रही थी। सहेली राजलक्ष्मी को वहां देखा तो दोनों कुछ देर बातें करने के लिए रुक गईं। भाई पास में ही एक काम से चला गया। 
विज्ञापन


इसी बीच तेज रफ्तार से जा रही हरियाणा रोडवेज की बस एचआर-73-5669 ने दोनों को चपेट में ले लिया। व्यस्ततम चौराहे पर हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। उनको हास्पिटल पहुंचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में अंधाधुंध रफ्तार से दौड़ रहीं बसें
शहर में रोडवेज की बसें अंधाधुंध रफ्तार से दौड़ रही हैं। जहां रफ्तार 40 से पचास के बीच होनी चाहिए वहां भी स्पीड 70 तक रहती है। कई मार्ग तो ऐसे हैं जिन पर रोडवेज की बसों को प्रतिबंधित किया गया है लेकिन फिर भी इन रास्तों पर बसें दौड़ रही हैं। सब कुछ जानकर भी पुुलिस अनजान बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed