फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two furniture contractor caleed in hathiya

हाथिया में दो फर्नीचर ठेकेदार लुटने से बचाए

Mon, 19 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 19 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
two furniture contractor caleed in hathiya
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
होटल में फर्नीचर के कार्य की बात कहकर गांव हाथिया बुलाए गए गाजियाबाद के दो ठेकेदारों को बरसाना पुलिस ने लुटने से बचा लिया। बता दें कि दो दिन पहले ही शादी समारोह में वीडियोग्राफी के लिए बुलाए गए दिल्ली के फोटोग्राफरों से पांच लाख रुपये का सामान और नकदी लूट ली थी। इसका मुकद्दमा भी दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जस्ट डायल के जरिए गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के लोगों को अपने जाल में फंसाकर हाथिया के शातिर बड़ी आसानी से उन्हें लूट लेते हैं। रविवार को भी हाथिया के शातिरों ने गाजियाबाद के रहने वाले सुधीर शर्मा और रवि शर्मा को होटल में फर्नीचर के कार्य के बहाने बरसाना बुलाया था। यहां से एक शातिर बाइक से उन्हें हाथिया ले गया, तभी किसी ने बरसाना पुलिस को सूचना दे दी कि एक शातिर बाइक से हाथिया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ हाथिया पहुंच गए। पुलिस को आता देख अपराधी भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों ठेकेदारों को बस में बैठाकर गाजियाबाद भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed