फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two died in different accident

दो हादसों में चिकित्सक सहित दो की मौत

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
two died in different accident
जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में चिकित्सक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पहली घटना थाना सदर बाजार में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई। बालाजीपुरम निवासी डा. ध्रुव कुमार (50) तीन बजे कचहरी से घर जाने के लिए औरंगाबाद तक टेंपो में सवार हुए। वेटरनेरी विवि से निकलते ही टेंपो कृष्णा गार्डन के पास पलट गया।

टेंपो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डा. ध्रुव कुमार ही हालत चिंताजनक होने पर राहगीर उन्हें स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने डा. ध्रुव कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में ध्रुव के भाई उत्तम सिंह ने टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से टेंपो चालक फरार है। 
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना यमुनापार क्षेत्र में चंद्रावलि मंदिर से पहले हुई। इसमें बाइक सवार की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सुरीरकलां निवासी प्रेमपाल सिंह (39) को हादसे में घायल होने के बाद यमुनापार पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल भेजा था लेकिन प्रेमपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रक को पकड़ लिया। मामले में प्रेमपाल के चचेरे भई प्रेम सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed