{"_id":"56f93dc04f1c1b1b73f002a4","slug":"two-died-in-an-accident-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में मथुरा-वृंदावन रोड पर दो टेंपो की हुई भिड़ंत में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, राया में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुजरात के बड़ोदरा के थाना आजबाबाद रोड तक्ष आश्रम निवासी रमेश चंद्र (64) अपनी पत्नी सरला बेन (60), पुत्री सोनिया के साथ मथुरा ब्रज दर्शन के लिए आए थे। वे टेंपो से वृंदावन से मथुरा दर्शन करने आ रहे थे।
दोपहर करीब तीन बजे मथुरा-वृंदावन रोड पर बिरला मंदिर इलाके में मोहन नगर तिराहे पर सामने से तेज गति से आ रहे टेंपो की उनके टेंपो से भिड़ंत हो गई।
हादसे से उसमें सवार सरला बेन, रमेश चंद्र, सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे टेंपो में धौरेरा निवासी हरीश कुमार (28), मंजू (32) पत्नी पप्पू निवासी धौरैरा वृंदावन, राहुल (19) पुत्र अमर चंद्र निवासी कोसीकलां घायल हो गए। इसके अलावा तीन लोगों को मामूली रूप से घायल हुए हैं। अस्पताल में डॉक्टर ने सरला बेन को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
दूसरी घटना थाना राया क्षेत्र में मथुरा-राया रोड पर सूरज फाटक के निकट हुई। थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी सैनिक सुरेंद्र सिंह पत्नी सुमन (32) के साथ बाइक से ससुराल थाना मुरसान के गांव नगला डागुर गए थे।
लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे सूरज फाटक के निकट सामने से आ रहे आयशर कैंटर की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सुमन की मौके पर मौत हो गई और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेंद्र ने हेलमेट नहीं लगाया था। उनके सिर और सीने में गंभीर चोट आई है।
राया पुलिस ने सुरेंद्र को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया और सुमन के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।