{"_id":"57f2a12f4f1c1bc33226fc5f","slug":"three-lakh-looted-from-bsf-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के जवान से होमलोन के तीन लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ के जवान से होमलोन के तीन लाख लूटे
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मलखान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से होम लोन का पैसा लेकर घर जा रहे बीएसएफ के जवान से बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने कस्बे के मांट रोड पर तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। यह रकम मकान बनवाने के लिए एसबीआई बैंक से निकाली थी। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
थाना नौहझील के गांव बाघई कटैलिया निवासी मलखान सिंह (बीएसएफ के जवान) पुत्र जवाहर सिंह सोमवार को कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर अपने पड़ोसी राकेश के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने जा रहे थे। मांट रोड की तरफ 500 मीटर निकलते ही तीन बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने उन्हें घेर लिया।
तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। सूचना पर एसपी देहात अरुण सिंह, सीओ मांट संजय कुमार और थाना प्रभारी पहुंचे, लेकिन तक तक बहुत देर हो चुकी थी। बीएसएफ जवान मलखान सिंह ने बताया कि बदमाश नौहझील की तरफ भागे हैं।
विज्ञापन
कस्बा में दिनदहाडे़ लूट मामले में एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने बैंककर्मियों की मदद से सीसीटीवी फुटेज निकाले। साथ ही बैंक के आसपास के दुकानदारों से संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी ली।
टूट गया मकान बनाने का सपना
थाना क्षेत्र के गांव बाघई कटैलिया निवासी मलखान सिंह बीएसएफ की 149वीं बटालियन उड़ीसा में तैनात हैं। उन्होंने उड़ीसा से पांच लाख रुपये का होम लोन लिया था। प्लाट खरीदने के लिए सोमवार को बैंक से तीन लाख रुपए निकाल थे।
नौहझील में बीएसएफ जवान से तीन लाख रुपये की लूट हुई है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज लिए गए है। जांच टीम गठित कर दी गई हैं, जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
- अरुण कुमार सिंह, एसपी देहात