{"_id":"58ac8ac34f1c1b0853b2477f","slug":"theft-oil-sold-in-up-delhi-and-rajsthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी, दिल्ली और राजस्थान में बेचा गया चोरी का तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी, दिल्ली और राजस्थान में बेचा गया चोरी का तेल
पुनीत शर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिफाइनरी की पाइप लाइन से चोरी किए गए 100 करोड़ से भी ज्यादा के तेल की बिक्री उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान और दिल्ली तक की गई। पेट्रोल पंप वालों को कंपनी प्राइज से सस्ते में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था। तेल माफिया ने 100 टैंकर लगा रखे थे जो दिन-रात दौड़ते थे। पेट्रोलियम कंपनी के डिपो की तरह से ही इन माफिया ने अपने डिपो बना रखे थे जहां से रात में टैंकर तेल लेकर निकलते थे।
मथुरा रिफाइनरी की तेल चोरी के खुलासे के बाद पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पता चला है कि 100 टैंकरों के माध्यम से तेल की सप्लाई हो रही थी। इन टैंकरों पर बाकायदा पेट्रोलियम कंपनियों के नाम दर्ज होते थे। ताकि किसी को शक न हो। सर्वाधिक चोरी का तेल आगरा में बेचा गया। इसके साथ मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी के साथ आसपास के सभी जनपदों को यहां से तेल सप्लाई होने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं।
राजस्थान के भरतपुर जनपद में आठ बड़ी बिक्री वाले पेट्रोल पंपों को यहां से तेल बेचा गया। राजस्थान के डीग, नगर, कामां और बयाना कस्बे के पेट्रोल पंपों पर भी तेल पहुंचने की बात सामने आ रही है। दिल्ली के करीब 11 पेट्रोल पंपों पर भी रिफाइनरी की पाइप लाइन से चोरी किया गया तेल बेचा गया।
विज्ञापन
दिल्ली के आसपास गाजियाबाद, बुलंदशहर और नोएडा में भी रिफाइनरी की पाइप लाइन से चोरी किया गया तेल पहुंचा है। जो नेटवर्क अभी तक सामने आया है उसके मुताबिक सारे टैंकर एक साथ निकाले जाते थे। टैंकरों के साथ में तेल चोरों के नेटवर्क से जुड़े लोगों की गाड़ियां चलती थीं। ताकि अगर कहीं कोई चेकिंग हो तो अपना रुआब दिखाकर टैंकरों को निकलवा सकें।
एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि जिन जगहों पर भी पेट्रोल और डीजल बेचने की बात सामने आई है, वहां टीमें भेजी जा रही हैं। कई जिलों में इस गिरोह ने पेट्रोल और डीजल बेचा है।