{"_id":"c6442ea2d2639df6d12010b0177d2d20","slug":"theft-from-crpf-soldier-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कर्मी के घर से नकदी, गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ कर्मी के घर से नकदी, गहने चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 16 Jan 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाईवे क्षेत्र की महेंद्र नगर कालोनी स्थित सीआरपीएफ कर्मी अजय कुमार के घर का दिन दहाड़े ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने आदि सामान ले गए। अजय कुमार इन दिनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात हैं।
वे एक सप्ताह पूर्व ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी रेखा रानी साथी सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी मंजू के साथ मकान में रहती हैं।
सर्दी की छुट्टी होने पर मंजू मायके चली गईं और शनिवार दोपहर को रेखा लाजपत नगर में रिश्तेदार के यहां गई थीं। इस दौरान चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बताए अनुसार मकान में रखे 21000 रुपये, करीब ढाई लाख के गहने और कीमती सामान व कपड़े चोर ले गए।
शाम चार बजे तब रेखा रानी लौटीं तब उन्हें वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर हाईवे पुलिस और मंडी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए।