{"_id":"5918a14f4f1c1b34308511ab","slug":"the-woman-who-was-sleeping-on-the-roof-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या
मथुरा
Updated Sun, 14 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नरहौली में शनिवार की रात को चार साल के बेटे अभय के साथ छत पर सो रही बुलबुल (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच साल पहले प्रेम विवाह करने वाली बुलबुल अब तलाक मांग रही थी। गोली उसके सीने पर इतने पास से मारी गई कि आरपार निकल गई। रविवार सुबह पांच बजे पड़ोसी ने छत पर खून देखा तो बुलबुल की
हत्या की खबर फैल गई। रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। पति हरेंद्र घर से गायब था। पुलिस का कहना है कि दंपति के बीच विवाद था। हरेंद्र बुलबुल पर शक था। हरेंद्र कभी कभी आता था और अपने चार साल के बेटे के खर्चे के पैसे उसे दे जाया करता था। बुलबुल ने पांच महीने पहले तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन भी कर दिया था। हत्या के बाद से पड़ोस में
किराए पर रह रहे एक दर्जन युवक भूमिगत हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार वह छात्र हैं। इनके साथ रहने वाले तीन युवक अब भी गांव में हैं। पुलिस ने शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। अभय को परिवारीजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
शादी को दोनों ने छोड़ दिया था गांव
छाता कोतवाली के गांव दद्दीगढ़ी निवासी हरेंद्र और बुलबुल के घर पास पास थे। दोनों के परिवार उनके प्रेम संबंधों के खिलाफ थे। दोनों ने घर छोड़कर शादी कर ली। हरेंद्र हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली में मकान बनाकर बलबुल के साथ रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पहले पति-पत्नी के बीच मकान को लेकर विवाद हो गया था। हरेंद्र मकान बेचना चाहता था। बुलबुल की पिटाई करने पर हरेंद्र के खिलाफ हाईवे थाने में एनसीआर भी लिखी गई थी।