{"_id":"a7da08901e3bcae9713c597f27ef9186","slug":"suicide-by-ex-minister-s-daughter-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की बेटी ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री की बेटी ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री व सपा नेता सरदार सिंह की बेटी गुंजन चौधरी (31) ने मंगलवार की रात पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह डिप्रेशन व साइनस की बीमारी से परेशान थी और बीमारी को आत्महत्या करने की वजह बताया जा रहा है।
सरदार सिंह मथुरा की गोकुल विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और कल्याण सिंह व मुलायम सिंह सरकार में रेशम उद्योग, स्वास्थ्य, खेलकूद विभाग के मंत्री रहे हैं। इस समय सरदार सिंह सपा में हैं। उनके डेम्पियर नगर में स्थित आवास पुष्पा भवन में मंगलवार रात में किसी समय गुंजन चौधरी ने फांसी लगा ली।
इसकी जानकारी परिवारीजनों को बुधवार सुबह जगने पर हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पूर्व मंत्री सरदार सिंह ने बताया कि उनकी अविवाहित बेटी को लंबे समय से साइनस व डिप्रेशन की बीमारी थी और दिल्ली के एम्स में बीमारी का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
नाक की हड्डी बढ़ जाने से अक्सर जुकाम से पीड़ित रहती थी। अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी गुंजन चौधरी ने कुछ दिनों आरसीए कालेज में अध्यापन कार्य भी किया था। लेकिन बाद में बीमारी के चलते अध्यापन कार्य छोड़ दिया। मंगलवार को दिन में गुंजन ने दीपावली की खरीददारी की थी और उस समय वह ठीक थी।