{"_id":"58c986754f1c1b4f7d32a5ac","slug":"student-s-deadbody-find-at-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने गए छात्र का शव रेलवे किनारे मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देने गए छात्र का शव रेलवे किनारे मिला
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से निकला इंटरमीडिएट का छात्र परीक्षा सेंटर पर नहीं पहुंचा। उसके मित्रों ने आकर घर पर बताया तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। छात्र का शव भूतेश्वर रेलवे लाइन के किनारे मिलने की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के दलपत खिड़की निवासी रोहित शर्मा (17) पुत्र संतोष शर्मा माउंट हिल में इंटरमीडिएट का छात्र था। हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। बुधवार सुबह नौ बजे वह घर से बोर्ड की परीक्षा देने के लिए सेंटर कान्हा माखन स्कूल के लिए निकला था। परीक्षा देने नहीं पहुंचने पर उसके मित्रों ने छात्र के घर जाकर बताया तो परिवारीजन बेचैन हो गए। उसकी तलाश की गई।
दोपहर को पुलिस का फोन आया कि उनके पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह सुनकर घर में कोहराम मच गया। दौड़े-दौड़े परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि छात्र की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। मृतक के रिश्ते में चाचा जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता हैदराबाद गए हुए हैं। बुधवार रात तक घर लौट आएंगे।
विज्ञापन
उठ रहे कई सवाल
पढ़ाई में अव्वल रहने वाला छात्र रोहित आखिर परीक्षा देने क्यों नहीं गया। घर से तो परीक्षा देने की कहकर निकला। आखिर वह किसके साथ गया। ऐसे कई सवालों के जवाब पुलिस के लिए पहेली बनेंगे। फिलहाल तो मृतक छात्र के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वह कुछ भी नहीं कह रहे हैं। उसके पिता के हैदराबाद से लौटने के बाद ही मामले में कुछ जानकारी हो सकेगी।
मृतक के चाचा ने दुश्मनी से किया इंकार
मृतक रोहित घर में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ी बहन सुरभि और उससे छोटा भाई मोना है। बहन और भाई भी पढ़ाई कर रहे हैं। चाचा जितेंद्र शर्मा के अनुसार तीनों बच्चे पढ़ाई में होशियार हैं। वह अपने भाई की किसी से दुश्मनी को इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाई शहर में कई दुकानों पर एकाउंट का काम करते हैं।