{"_id":"0ee6a070b78dc582b2b5e0ca0f9f0739","slug":"student-has-been-beaten-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई की फिर छात्र को स्कूल से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई की फिर छात्र को स्कूल से निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/गोवर्धन
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरसाना के अंतर्गत गांव कमई में फीस में फाइन के 20 रुपये कम देने पर कक्षा सात के छात्र पर गुरुजी ने जमकर डंडे बरसाए। आहत पिता ने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी है। बच्चे को स्कूल से भी निकाल दिया गया है।
मामला गुरुवार का है। बरसाना थाने के गांव कमई के एक विद्यालय में बॉबी पुत्र छित्तर सिंह कक्षा सातवीं का छात्र है। दो दिन स्कूल न आने पर शिक्षक ने उस पर लेट फीस के तौर पर 20 रुपये जुर्माना लगाया और इसे फीस के साथ जमा कराने को कहा।
फाइन देने में छात्र ने असमर्थता जताई तो शिक्षक ने छात्र की डंडे से पिटाई की। डंडों से पीटने से शरीर पर बने निशान छात्र ने पिता को दिखाए। इस पर पिता ने स्कूल में जाकर प्रबंधक और शिक्षकों को मामले से अवगत कराया। आरोप है कि इस पर स्कूल संचालक और शिक्षकाें ने छात्र के पिता को धमकाया और छात्र को स्कूल से निकालने तक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
बात बढ़ने पर छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया। स्कूल प्रशासन की कार्यशैली से हतप्रभ छित्तर सिंह ने बरसाना थाने में मामले की तहरीर दी। थानाध्यक्ष बरसाना का कहना है कि छात्र की पिटाई की शिकायत आई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।