{"_id":"57d99fe24f1c1b2d46d494d8","slug":"sp-leader-beat-enquiry-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक चेयरमैन ने जांच को गई टीम को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकारी बैंक चेयरमैन ने जांच को गई टीम को पीटा
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तुलागढ़ी में राशन डीलर की शिकायतों की जांच को पहुंचे तहसीलदार, जिला पूर्ति अधिकारी की टीम को डीलर और सपा नेताओं ने घेर लिया। राशन डीलर के पक्ष में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार भी पहुंच गए। आरोप है कि जगदीश नौहवार और उनके समर्थकों ने जांच टीम के सदस्यों को पीटा। इस संबंध में जगदीश नौहवार और राशन डीलर सहित दस के खिलाफ थाना सुरीर पर तहरीर दी गई है।
बताया जा रहा है कि राशन डीलर के खिलाफ लंबे समय से ग्रामीण राशन की कालाबाजारी की शिकायत कर रहे थे। इसकी शिकायत हाल ही में एसडीएम से भी की गई थी। एसडीएम ने तहसीलदार और जिला पूर्ति अधिकारी को पुलिस के साथ जाकर शिकायतों की जांच करने को कहा था। बुधवार को शाम पांच बजे जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्रा, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक रामसनेही, थानाध्यक्ष सुरीर के साथ जांच करने तुलागढ़ी पहुंचे और ग्रामीणों के बयान लिए।
इसी बीच राशन डीलर ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार को इसकी जानकारी दे दी। कुछ ही समय में समर्थकों के साथ सपा नेता गांव में आ गए। उन्होंने डीलर का पक्ष लेते हुए धमकियां देने लगे। इस संबंध में पूछे जाने पर जगदीश नौहवार ने पहले तो इस तरह की घटना होने से इंकार किया, बाद में फोन काट दिया और फिर रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर गांव तुलागढ़ी में जांच को टीम गई थी। ग्रामीणों से की गई पूछताछ में डीलर के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। इसी दौरान सपा नेता जगदीश नौहवार ने समर्थकों के साथ आकर टीम के साथ मारपीट कर दी। उनके साथ इस दौरान तहसीलदार और पुलिस भी थी। इसकी तहरीर सुरीर थाना में दी गई है।
केपी मिश्रा
जिला आपूर्ति अधिकारी