फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   six person was help rambriksh in mathura

मथुरा में रामवृक्ष के छह से अधिक मददगार

Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
six person was help rambriksh in mathura
जवाहर बाग
जवाहर बाग के कब्जाधारियों के नेतृत्वकर्ता रामवृक्ष यादव के मददगार जनपद से बाहर के ही नहीं अंदर भी थे। उसके लिए कानूनी मदद, रसद तक का इंतजाम करते थे।  आपरेशन जवाहर बाग से पहले जिला प्रशासन की घेराबंदी के बावजूद 400 लीटर से ज्यादा डीजल बाग के अंदर भेजा गया था। ऐसे छह से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


रामवृक्ष की आर्थिक ताकत के स्रोत की जानकारी जिला प्रशासन ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ही कर ली थी। इसमें कन्नौज, बदायूं, झांसी सहित प्रदेश से बाहर के कई लोगों के नामों के साथ मथुरा के लोग भी थे। मथुरा शहर और अड़ीग सहित कुछ गांवों के लोगों का जवाहर बाग आना जाना शुरू हो गया था। यहां बैठके होती थीं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रामवृक्ष को कानूनी सलाह मथुरा के लोगों से ही मिलने लगी। इस सलाह पर ही उसने न्याय पालिका का रुख किया। उसे स्थानीय स्तर पर रसद की भी आपूर्ति भी होती थी। इस पर डीएम ने हैरानी और नाराजगी जताई थी। इन स्थितियों में प्रशासन ने रामवृक्ष के स्थानीय मददगारों को चिह्नित कराया था। अब पुलिस जांच के दौरान इन लोगों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed