{"_id":"c8a2ae67862cc3dfd0ad33368dddd089","slug":"sho-flown-away-from-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल में फंसे एसपी को छोड़ भागा था एसओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल में फंसे एसपी को छोड़ भागा था एसओ
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बलदेव क्षेत्र में 13 नवंबर की शाम को सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत के बाद जाम, पथराव के मामले की जांच रिपोर्ट एसएसपी तक पहुंच गई है। इसमें एसओ बलदेव पर लापरवाही के गंभीर आरोप हैं। रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों द्वारा पथराव के दौरान एसपी को छोड़कर भाग जाने की बात भी कही गई है।
13 नवंबर की शाम 5:15 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में गांव खड़ैरा के निकट कार की टक्कर से आगरा निवासी हरपाल की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसओ बलदेव तेजवीर सिंह यादव सूचना के बावजूद काफी समय तक मौके पर नहीं पहुंचे।
सीओ महावन और एसपी देहात अजय कुमार मौके पर गए और ग्रामीणा को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद ही एसओ के पहुंचने की बात कही जा रही है। बाद में जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इस दौरान पथराव भी हुआ।
विज्ञापन
एसपी देहात पथराव में फंसे तो एसओ बलदेव मौके से भागने लगे। उन्हें देख उनके हमराह भी भागने लगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि एसपी ने उन्हें रोका तो अभद्रता पर उतर आए। दोनों में काफी देर तक तड़का-भड़की हुई।
एसपी देहात ने बताया कि एसओ बलदेव पथराव के वक्त हेलमेट नहीं पहने थे और न बाडी प्रोटेक्टर लगा था। इससे पहले वे हरपाल के शव को भी हटवाने से बचते रहे। इन सभी पांच बिंदुओं को देखते हुए उन्होंने एसओ बलदेव के निलंबन की संस्तुति कर एसएसपी को रिपोर्ट दे दी है। दूसरी ओर एसओ बलदेव 14 दिन की छुट्टी लेकर चले गए।
प्राथमिक तौर पर एक्सप्रेसवे पर हुए एक्सीडेंट और जाम के मामले में एसओ बलदेव की लापरवाही सामने आ रही है। एसओ बलदेव और एसपी में हुई तकरार के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल एसओ 14 दिन की छुट्टी लेकर गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-डा. राकेश सिंह, एसएसपी
प्रवीनमान बने कार्यवाहक एसओ
एसएसपी डा. राकेश सिंह ने क्राइम ब्रांच के एसआई प्रवीनमान को बलदेव थाने का कार्यवाहक थानाध्यक्ष बनाया है। रविवार की शाम आदेश जारी होने के बाद उन्होंने चार्ज ग्रहण कर लिया।
एसपी देहात, एसओ आमने-सामने
बलदेव में यमुना एक्सप्रेसवे पर पथराव के दौरान एसपी देहात व एसओ में तनातनी को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सत्ता पक्ष के करीबी माने जाने वाले एसओ बलदेव के छुट्टी जाने के बाद उनके मामले को लेकर बात आगे बढ़ाने की चर्चा है। बताया ये भी जा रहा है कि एसओ ने एसपी के खिलाफ 14 नवंबर को शाम पांच बजे बलदेव थाने की जीडी में तस्करा डाल दिया है। हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे। वहीं एसपी देहात ने मामला डीआईजी और आईजी के संज्ञान में लाने की बात कही है। कहा कि वे इसके लिए पत्राचार करेंगे।