फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shailedra agarwal was enjoying Y security level

वाई श्रेणी से ज्यादा था शैलेंद्र का सुरक्षा घेरा

Sat, 02 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 02 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
shailedra agarwal was enjoying Y security level
शहर कोतवाली क्षेत्र के डैंपियर नगर निवासी शैलेन्द्र अग्रवाल खुद को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय स्तर के नेता साबित करता रहा है। पहले उसके पास सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद था। लोगों पर हनक जताने के लिए उसने 11 गनर ले रखे थे। उसे यह सुविधा गनर की सैलरी की सिर्फ दस प्रतिशत अदायगी पर मिली थी।
विज्ञापन


मथुरा में बड़ी तेजी के साथ सुर्खियों में आया शैलेंद्र वर्ष 2006 में सपा व्यापार सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन बैठा। इसके बाद वह आगरा में रहने लगा। आगरा में रहने के दौरान उसने दो साल पूर्व अपने परिवारीजनों की सुरक्षा का हवाला देकर गनर देने के आदेश कराए।
विज्ञापन


इसमें उसने अपने पिता मुरारीलाल, चाचा बनवारीलाल, भाई नितेन्द्र अग्रवाल और जमुना कोल्ड स्टोरेज के डायरेक्टर मनमोहन शर्मा के नाम की सुरक्षा का हवाला दिया। इसमें चार गनर मथुरा पुलिस लाइन से दिए गए। मथुरा की जनपदीय समिति से दो गनर और दो गनर डीआईजी आगरा की ओर से गठित मंडलीय समिति की संस्तुति पर दिए गए। हर तीन माह बाद उनका रिन्युअल किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च को समयावधि पूरी होने के बाद चार अप्रैल को मथुरा के चारों गनर वापस ले लिए गए। वहीं आगरा की पुलिस लाइन से उसने छह गनर लिए थे। यह गनर उसने अपने, पत्नी और अपने दो सचिव सहित परिवार के छह लोगों की सुरक्षा के नाम पर लिए। गनर को लेने के लिए उसने शासन से संस्तुति कराई। एक गनर कन्नौज की पुलिस लाइन से लिया गया।

गनर की संस्तुति के लिए शासन से पड़ा दबाव  
शैलेन्द्र के प्रार्थना पत्रों को जनपद की स्थानीय समिति ने कई बार गनर न देने की संस्तुति की तो उसने लखनऊ से दबाव बनवाया। इसके लिए सचिवालय और सीएम कार्यालय से पत्र भी भेजे गए।


आधी रात को डैंपियर नगर स्थित घर पर दबिश
दरोगा और शहर के धनी लोगों से करोड़ों की ठगी कराने के मामले में आगरा डीआईजी के निर्देश पर मथुरा पुलिस ने देर रात शैलेन्द्र अग्रवाल के डैंपियर नगर स्थित आवास पर दबिश दी। एसपी देहात अजय कुमार के नेतृत्व में दी गई दबिश में सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी, गोविंद नगर, कृष्णानगर पुलिस व एलआईयू के लोग शामिल हुए। उसका मकान बंद मिला। एक कमरे का शीशा पुलिस को टूटा मिला। कमरे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के पदनाम लिखी गाड़ियों पर लगाने वाली और गेट पर लटकाने वाली प्लेट मिली। कुछ नकदी मिलने की भी चर्चा है।  


आगरा से अधिकारियों के निर्देश पर शैलेन्द्र अग्रवाल के डैंपियर नगर स्थित आवास पर दबिश दी गई थी। दबिश में कुछ खास नहीं मिला। उसके बारे में मथुरा से कुछ जानकारी भी मांगी गई थी।
- मंजिल सैनी, एसएसपी मथुरा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed