{"_id":"957357d0c5582ef7a0f125fc37530bde","slug":"sexual-offence-by-a-minor-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने किया बालिका से दुराचार का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने किया बालिका से दुराचार का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावन क्षेत्र में एक किशोर ने पड़ोस में रहने वाली बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा महावन के एक मोहल्ले में एक किशोर ने छह वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की कोशिश की। बालिका मंगलवार शाम को उसके घर खेलने के लिए आई थी।
घर में किशोर के अलावा कोई अन्य भी मौजूद नहीं था। बालिका को अकेला देखकर किशोर पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास करने लगा। इस पर बालिका ने शोर मचा दिया।
शोर से घबराए किशोर ने बालिका को छोड़ दिया। बालिका ने घर आकर परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया। इससे गुस्साए परिवारीजन थाना पहुंचे और दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया था। पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।