फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seven dead in road accident

होली पर हादसे, सात बाइक सवारों की मौत

Sat, 26 Mar 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Sat, 26 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
seven dead in road accident
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
जिले में लगभग छह स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात युवकों की मौत हो गई। ज्यादातर घटनाओं में हादसे का शिकार बाइक सवार युवक हुए। हेलमेट न लगाना भी मौत का कारण बना।
विज्ञापन


पहली घटना थाना हाईवे क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10:30 बजे सौंख रोड पर हुई। गांव नगरी निवासी चंदन सिंह (19) और हेमंत कुमार (18) निवासी ऊंदी नौगांव बाइक पर मथुरा से गांव लौट रहे थे। गांव सलेमपुर के निकट सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए हेमंत और चंदन की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। नगरी के कन्हैया ने ट्रक चालक के खिलाफ थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना मुरसान हाथरस के गांव नगला अनी निवासी योगेन्द्र सिंह (28) पुत्र हेमराज सिंह गुरुवार को सुबह बाइक से फरह थाना क्षेत्र के गांव मेघपुर स्थित ननिहाल में होली खेलने आ रहे थे। सुबह आठ बजे हाईवे से टोल के निकट गुजरने के दौरान बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में योगेन्द्र की मौत हो गई। मामले में योगेन्द्र के चाचा हम्बीर सिंह ने थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना में छटीकरा वृंदावन कोतवाली निवासी राजेन्द्र (32) पुत्र लोकमन थाना गोविंद नगर क्षेत्र में सरस्वती कुंड के निकट बाइक से गुजर रहे थे। राजेन्द्र ने बाइक गुटखा लेने को एक दुकान पर रोकी, तभी जीप ने राजेंद्र को चपेट में ले लिया। इससे राजेन्द्र की मौत हो गई। मामले में राजेन्द्र के भाई रामेश्वर ने गोविंद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

थाना गोविंद नगर क्षेत्र की राधेश्याम कालोनी निवासी देवा (22) पुत्र ब्रजेन्द्र सिंह बाइक से राल रोड होकर गोवर्धन जा रहे थे। हनुमान मंदिर मघेरा के निकट बाइक की बस से टक्कर हो गई। हादसे में देवा की मौके पर मौत हो गई। बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मामले में देवा के भाई सत्येन्द्र सिंह ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थाना रिफाइनरी क्षेत्र में टाउनशिप के निकट हाईवे की बुद्ध विहार कालोनी निवासी बाइक सवार संजय कुमार (27) पुत्र गजाधर की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मथुरा वृंदावन रोड पर वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में गांव धौरेरा के निकट बाइक सवार विजय शर्मा (38) निवासी दशमुखी गणेश गूजरहट्टी की बस से टक्कर हो गई थी। हादसे में विजय शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed