फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   security increased after saunkh riots

सौंख में और बढ़ाई पीएसी

Sun, 10 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 10 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
security increased after saunkh riots
थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। कस्बे में अब एक के बजाए दो कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है। अभी तक यहां तैनात आसपास के 12 थानों की पुलिस फोर्स में कुछ कमी की जा रही है। इधर कस्बे में शनिवार को बाजार पूरी तरह खुल गए। हालांकि अभी एक समुदाय के कई परिवार वापस नहीं लौटे हैं। ग्रामीण अंचल के लोग अभी तक कस्बे में आने के लिए सहज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


सौंख में तीन मई को एक समुदाय के युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद से तनाव के हालात थे। तीन मई को ही कोसी में युवक-युवती को पकड़ लिया था लेकिन पुलिस टीम पर हमला कर उनको छुड़ा लिया गया। युवती के बरामद न होने पर सौंख में तनाव बढ़ता गया। छह मई को कस्बे में एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को यहां एक कंपनी पीएसी और तैनात कर दी गई। पीएसी को कस्बा में संवेदनशील जगहों के अलावा राजस्थान से जोड़ने वाले विभिन्न मार्गों पर तैनात किया गया है। कस्बे की सीमाओं पर, बस स्टैंड चौराहे, कुम्हेर तिराहे, गोवर्धन चौराहे आदि पर पुलिस बल मौजूद रहा। इधर कस्बा में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। कभी कहीं पर मींटिग और बैठक तो कभी कहीं पर पंचायत की चर्चाओं ने पुलिस को चैन नहीं लेने दिया। दिनभर अफवाहों पर पुलिस घूमती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की टोह लेने के लिए चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव कई विद्यालयों और धर्मशालाओं को दिन में चेक करते रहे। कस्बा में दिनभर युवती की बरामदगी की चर्चा भी जोरों पर रही। हालांकि युवती को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। युवती की बरामदगी के लिए एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी, थानाध्यक्ष बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम और स्वाट टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed