फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sant killed suspended policeman

हां, मेरे सामने साधु ने बर्खास्त सिपाही को मारा था

Fri, 20 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
sant killed suspended policeman
Murder
हां, मेरे सामने साधु ने बर्खास्त सिपाही को मारा था। दोनों के बीच विवाद हुआ और साधु ने लोहे की छड़ उठाकर सिर में दे मारी। मुझे लगा कि अब साधु मुझ पर भी हमला कर सकता है लिहाजा मैं वहां से भाग गया था। गुरुवार को पुलिस के पास पहुंचे पीयूष ने घटनाक्रम कुछ इस तरह बताया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है।
विज्ञापन


गोधूलिपुरम स्थित श्रीमोहन संन्यास आश्रम में एक बर्खास्त सिपाही प्रभास गौतम (60) और आश्रम के साधु राजेंद्रानंदपुरी (55) के शव मिले थे। प्रभास गौतम की हत्या सिर पर भारी चीज मारकर की गई थी जबकि साधु का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित हुआ था कि साधु की मौत से 12 घंटे पहले बर्खास्त सिपाही मारा गया था। इस आश्रम में रहने वाला छात्र पीयूष लापता था। पीयूष अलीगढ़ के गांव बेसमां का रहने वाला है। पुलिस मान रही थी पीयूष ही वारदात का खुलासा कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पीयूष पुलिस के हाथ लग गया। हालांकि पीयूष ने क्या कहा है इसकी अधिकारिक जानकारी तो किसी ने नहीं दी, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीयूष ने बताया कि सोमवार शाम लगभग सात बजे वह रसोई में महंत राजेंद्रानंदपुरी के लिए भोजन तैयार कर रहा था।

उसी समय गुस्से में भरा बर्खास्त सिपाही प्रभास गौतम आश्रम पर आया और गाली गलौज करने लगा। महंत ने उसे समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना। विवाद बढ़ने पर महंत ने बर्खास्त सिपाही के सिर पर लोहे की छड़ दे मारी। इससे वह जमीन पर गिर गया। यह देख वह डर गया और वहां से भाग निकला। अब साधु कैसे मरा इसकी जानकारी नहीं है।


प्रभास और साधु के रिश्तों को खंगाल रही पुलिस
पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि मृतक प्रभास गौतम और उसके परिवारीजनों को साधु राजेंद्रानंदपुरी के आश्रम में आनाजाना लगा रहता था। सूत्रों के अनुसार पीयूष ने ही पुलिस को यह जानकारी दी है। जबकि अभी तक पुलिस की जांच केवल प्रभास के ही आश्रम में आने-जाने तक सीमित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed