{"_id":"572a3bfe4f1c1b22175cd3b6","slug":"ruffian-fire-on-villagers-two-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग, दो घायल
अमर उजाला
Updated Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींमगांव रोड स्थित गांव खरवा में मंगलवार रात दो बजे बदमाश एक भैंस को जबरन मेटाडोर में लाद कर ले गए। बदमाशों की फायरिंग में दो ग्रामीण घायल हैं। बताया गया कि बदमाश प्रेमवीर सिंह की भैंस को मेटाडोर में लाद रहे थे। शोर पर परिवारीजनों की आंख खुली तो उन्होंने शोर मचा दिया।
लोग एकत्रित हुए तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से लोकेश और सुबोध घायल हो गए। बदमाश मेटाडोर लेकर भागने लगे।
रनवीर सिंह फौजी ने बाइक से पीछा किया तो बदमाशों ने बाइक में साइड मार कर उनको गिरा दिया। नरवै के निकट उनके ऊपर मेटाडोर चढ़ाने की कोशिश की। रनवीर तो बच गए लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भेजा। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
राया में परशुराम शोभायात्रा आठ को
ब्राह्मण सभा राया की ओर से 8 मई को परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शाम पांच बजे गोपाल बाग स्थित परशुराम भवन से शोभायात्रा प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
छात्रों ने निकाली स्कूल चलो रैली
पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय भैंसारा के छात्रों ने स्कूल चलो रैली निकाली। नेपाल सिंह, रंजीत सिंह, पूरन सिंह, भीम सैन आदि शामिल हुए।