{"_id":"588649cc4f1c1bbe6bcf423c","slug":"report-against-mla-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप माथुर, अशोक अग्रवाल, पूरन प्रकाश और ऋषीराज पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदीप माथुर, अशोक अग्रवाल, पूरन प्रकाश और ऋषीराज पर रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही प्रत्याशियों पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में धड़ाधड़ रिपोर्ट दर्ज कराईं जा रही हैं। प्रशासन ने सोमवार को चार और प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि चार को नोटिस जारी किए गए हैं।
सोमवार को नामांकन के लिए बगैर अनुमति के बड़ी संख्या में वाहन जुटाना और समर्थकों को भोजन बांटने के मामले में छाता से रालोद प्रत्याशी ऋषीराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा उनके द्वारा खर्च का ब्योरा न देने पर नोटिस भी दिया गया है। मथुरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर पर नामांकन के दौरान समर्थकों को 100 रुपये की पेट्रोल पर्ची बांटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मथुरा से ही रालोद प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल पर भी 150 रुपये की पर्ची बांटने पर रिपोर्ट कराई गई है। बलदेव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश सहित उनके समर्थकों के खिलाफ भी थाना राया में बगैर अनुमति के बैठक करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह को भी नामजद किया गया है। इनके अलावा मांट से भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा, अतुल सिसौदिया और कुंवर नरेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
आज भी होंगे नामांकन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी की सूचनानुसार 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अवकाश है, लेकिन कोषागार, उप कोषागार, बैंक यथावत खुलेंगे। निर्वाचन के नामांकन की कार्यवाही भी होगी। इसके साथ ही जिले के समस्त कार्यालय जिसमें निर्वाचन संबंधी कोई कार्य हो रहा हो, वह भी 24 जनवरी को खुले रहेंगे।