{"_id":"3ac1dc186ef4d16154a34045e4157d82","slug":"report-against-a-clerk-og-kb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी के प्रधान लिपिक पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी के प्रधान लिपिक पर रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 31 Jan 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर के लिपिक पर लाखों रुपये के गबन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में एक पूर्व प्रधानाचार्य की संलिप्तता होने के भी सबूत मिल रहे हैं। मामला सामने आने के बाद से विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर में कार्यरत प्रधान लिपिक अनिल कुमार के विरुद्ध थाना रिफाइनरी में कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीके कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अनिल कुमार ने जून 2013 से लेकर सितंबर 2015 तक गलत तरीके से विद्यालय की रकम अपने और दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की थी।
गत दिनों मामला पकड़ में आने के बाद से लिपिक पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही थी। इसके तहत लगातार केवीएस संगठन के अधिकारी विद्यालय में आकर दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। सूत्राें के अनुसार अनिल कुमार को लाखों रुपये के गबन के मामले में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में एक पूर्व प्रधानाचार्य की संलिप्तता होने के भी सबूत मिल रहे हैं। हालांकि लाखाें रुपये के इस घोटाले के बारे में जानकारी देने के लिए कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य से लेकर उच्च अधिकारी तक स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।