फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   relatives beaten by villagers in chaumuhan

बदमाशों के शक में ग्रामीणों ने धुने रिश्तेदार

Thu, 06 Aug 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 06 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
relatives beaten by villagers in chaumuhan
गांव सिहाना में गुरुवार तड़के बेटी को लेने पहुंचे मायका पक्ष के लोगों की गांववासियों ने बदमाश समझ कर धुनाई कर दी। घायल लहूलुहान हालत में पांच घंटे तक गांव में ही पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज कराने के बजाय उन्हें हवालात में बंद कर दिया। दोपहर को दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था।
विज्ञापन

 
सादाबाद निवासी देवीप्रसाद की पुत्री नीरज की शादी चौमुंहा ब्लाक के गांव सिहाना निवासी विजय सिंह के पुत्र मुकेश कुमार के साथ 2010 में हुई थी। गांव के लोगों ने बताया कि मुकेश ने पिछले साल सावन के महीने में नीरज को मायके नहीं भेजा था। बुधवार को नीरज का भाई दीपक उसे लेने आया लेकिन मुकेश ने उसे फटकार कर भगा दिया। दीपक छाता थाने भी पहुंचा लेकिन वहां उसकी सुनी नहीं गई।
विज्ञापन


कोई सुनवाई न होने पर उसने समाज के लोगों को एकत्रित कर पंचायत करने का फैसला किया। मायका पक्ष से करीब 12 लोग गुरुवार तड़के चार बजे एक सेंट्रो कार और मैजिक गाड़ी से बेटी को लेने के लिए सिहाना जा पहुंचे। उन्होंने मुकेश से बातचीत करनी चाही, इतने में मुकेश ने बदमाश आने का शोर मचा दिया। शोर सुन कर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने बदमाश समझकर सभी की घेराबंदी कर ली और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सभी खुद का रिश्तेदार बताते रहे पर किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर बने ग्रामीणों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। महिलाओं का आरोप है कि उनके कपड़े फाड़ दिए और बेइज्जत किया। पिटाई में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाद में पुलिस सभी को अपने साथ ले गई। छाता कोतवाली प्रभारी के अनुसार कि दोनो पक्षों में राजीनामा हो गया है। बहू भी ससुराल पक्ष का बचाव कर रही थी। घायलों में सोनू, ईश्वरी, अजय, कन्हैया, देवी, किशन देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed