फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   real story of jawahar bagh masscare

बाउंड्री तोड़ने गई थी पुलिस, नहीं था हमले का अनुमान

Fri, 03 Jun 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Jun 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
real story of jawahar bagh masscare
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन का गुरुवार को जवाहर बाग में कार्रवाई का इरादा ही नहीं था। अफसरों ने तय किया था कि या तो देर रात या फिर शुक्रवार तड़के फोर्स जवाहर बाग में दाखिल होगी और कब्जाधारियों को खदेड़ देगी। गुरुवार को अधिकारी केवल जवाहर बाग में घुसने के लिए बाउंड्री तोड़ने गए थे। जेसीबी से बाउंड्री को तोड़ा जा रहा था। इसी बीच पुलिस पर हमला हो गया।
विज्ञापन


दरअसल जवाहर बाग को खाली कराने के लिए बीते एक महीने से रिहर्सल चल रहा था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स लेकर पहुंचते और बाग के इधर उधर घूमकर लौट आते। कोई कार्रवाई न कर पाने के कारण प्रशासन की भी फजीहत हो रही थी।
विज्ञापन


यही वजह थी कि गुरुवार को आपरेशन जवाहर बाग चलाने का फैसला कर लिया गया। तय हुआ कि जवाहर बाग में घुसने का सुरक्षित रास्ता बना लिया जाए। शाम को अधिकारी भारी फोर्स के साथ जेसीबी लेकर जवाहर बाग पहुंचे और बाउंड्री को तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखते ही जवाहर बाग में जमे कथित सत्याग्रहियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस को इस हमले की उम्मीद ही नहीं थी। पहली दफा तो पुलिस यहां से भाग खड़ी हुई। जब फोर्स बढ़ा तो कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed