फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rape with a divyang girl

दिव्यांग महिला से दुराचार

Mon, 19 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 19 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
rape with a divyang girl
Rape - फोटो : Times of India
थाना हाईवे क्षेत्र के समीप कालोनी में बने खंडहर में दिव्यांग महिला से पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। महिला अपनी सास के साथ दवाई लेकर लौट रही थी। युवक ने बाइक पर घर छोड़ने की कहकर उसे ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


घटना 15 सितंबर की है। थाना हाइवे क्षेत्र में एक कालोनी में रहने वाली दिव्यांग महिला अपनी सास के साथ वृंदावन से दवाई लेकर पैदल लौट रही थी। रास्ते में पड़ोसी युवक मिला और बाइक पर घर तक छोड़ने का प्रस्ताव किया। पहले तो उसने सास-बहू दोनों को बाइक पर बिठा लिया लेकिन थोड़ी दूर जाने पर गिरने का डर जताकर सास उतार दिया। 
विज्ञापन


सास घर पहुंची तो बहू वहां नहीं थी। पड़ोसी युवक के घर जाकर पूछा तो वह भी नहीं मिला। परिवारीजनों ने तलाश किया तो महिला खंडहर में बेहोशी की हालत में मिली। परिवारीजन उसे घर लाए तो उसने आपबीती सुनाई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना हाईवे प्रभारी सुबोध यादव ने बताया कि रविवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। बताया गया कि पीड़ित महिला के 31 अगस्त को बच्चा हुआ था। उसी की दवाई लेकर वो लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed