{"_id":"58a49f4b4f1c1bd157d83f35","slug":"rape-with-a-5-year-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंत चौकी क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका से 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। लोगों ने गंभीर हालत में बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। बालिका के पिता ने वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव का युवक बुधवार शाम को पड़ोस की एक पांच वर्षीय बालिका को खाने की वस्तु दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने नौहरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बालिका को मरणासन्न हालात में छोड़ कर फरार हो गया। कुछ देर बाद एक राहगीर ने बालिका को बेहोश पड़ा देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोगों और परिजनों ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जहां उसे होश आने पर उसने अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। बालिका के बयान के आधार पर पिता ने गांव के मनोज के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मनोज पर पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस तैनात कर दी गई है।