{"_id":"5856dbd04f1c1b8261c0623b","slug":"ramu-lodi-encounter-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामू की मौत मामले में फोरेंसिक जांच की फांस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामू की मौत मामले में फोरेंसिक जांच की फांस
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में लोधी समाज की पंचायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पुलिस ने रामू की मौत के मामले में फोरेंसिक जांच का पेंच फंसा दिया है। तर्क दिया जा रहा है कि बुलेट को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहां से कोई रिपोर्ट आने के बाद ही फैसला होगा।
पुलिस की गोली से मारे गए फतेहपुर सीकरी के युवक रामू की मौत के मामले में अब पुलिस ने फोरेंसिक जांच की फांस फंसा दी है। पोस्टमार्टम के दौरान रामू के सिर से जो बुलेट निकली है उसे पड़ताल के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहां से आने वाली रिपोर्ट के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। बुलेट की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो मामले की जांच भी कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने इस मामले को लेकर जो रिपोर्ट मांगी है वह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
सिपाहियों को बचा रहे हैं पुलिस अधिकारी
सब जानते हैं कि रामू को पुलिस वालों की गोली लगी थी। बुलेट भी चीख-चीखकर कह रही है। लेकिन पुलिस अधिकारी अभी भी मानने को तैयार नहीं है। इनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। रामू के परिवार वाले भी आईजी से लेकर सभी पुलिस अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। परिवार वालों का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से भी जाकर अपनी बात कहेंगे।